अच्छा कब.. बेचारा मुसलमान बन गया था!
>> Friday 26 June 2009
आज सुबह उठते ही खबर मिली. मोहम्मद मिकाल (माइकल जैक्सन) का निधन हो गया. यूँ न तो मुझे अंग्रेजी गानों का बहुत शोक है और न ही मैंने कभी माइकल जैक्सन का डांस देखा था. लेकिन अचानक उनकी मौत से बहुत झटका लगा. कुछ दिन पहले जब खबर आई थी की पॉप का बादशाह मृत्युशैया पर है अगर तब उनकी मौत हो जाती तो शायद इतना दुःख नहीं होता. खैर दुनिया में लोगों का आना जाना तो लगा ही रहता है. लेकिन मुझे अंदाजा भी नहीं था कि जो आदमी इस धरती ने आज खोया है वो कितने लोगों के दिलों के करीब है. मैं ऑफिस जाने के लिए बस स्टाप पर पहुंचा. सब कुछ रोज कि तरह था. लोगों की, हसीनाओं की, और न जाने किस किस कि टोलियाँ खड़ी थी. सबको बस का इंतजार था. अचानक मेरे कदम ठिठक गये. दो आदमी बातकर रहे थे. एक बोला. सुना तुमने माइकल जैक्सन मर गया. मैंने सोचा दूसरा कहेगा कि वो कोन था लेकिन......
आखिर बचपन से जब कोई डांस करता दिखता था तो हम उसे माइकल जैक्सन की संज्ञा देते थे. अलविदा माइकल!!!


3 comments:
अछ्छा लेख !
जालिम भाई हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है, इस लिये हम चुप ही रहेगे.:)
राज भाटिया जी ने आपके राज खोल दिए......
उम्र का तकाजा है.....अभी नहीं तो कब...???
उदयपुर कब आ रहे है????
आर्य मनु, उदयपुर
ommanuudaipur@gmal.com
Post a Comment